IPC 285 in Hindi - भारतीय दण्ड संहिता की धारा 285 - Negligent conduct with respect to fire or combustible matter
भारतीय दण्ड संहिता की धारा 285
अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण-- जो कोई अग्नि या किसी ज्वलनशील पदार्थ से कोई कार्य ऐसे उतावलेपन या उपेक्षा से करेगा जिससे मानव जीवन संकटापन्न हो जाए या जिससे किसी अन्य व्यक्ति को उपहति या क्षति कारित होना संभाव्य हो,
अथवा अपने कब्जे में की अग्नि या किसी ज्वलनशील पदार्थ की ऐसी व्यवस्था करने का, जो ऐसी अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ से मानव जीवन को किसी अधिसंभाव्य संकट से बचाने के लिए पर्याप्त हो, जानते हुए या उपेक्षापूर्वक लोप करेगा,
वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।
PUNISHMENT & CLASSIFICATION OF OFFENCE | |||
अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण | छह माह तक का कारावास या जुर्माना या दोनों | संज्ञेय या काग्निज़बल | जमानती |
विचारणीय : किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा | यह अपराध कंपाउंडबल अपराधों की सूचि में सूचीबद्ध नहीं है |
Indian Penal Code Section 285
Negligent conduct with respect to fire or combustible matter.-- Whoever does, with fire or any combustible matter, any act so rashly or negligently as to endanger human life, or to be likely to cause hurt or injury to any other person,
or knowingly or negligently omits to take such order with any fire or any combustible matter in his possession as is sufficient to guard against any probable danger to human life from such fire or combustible matter,
shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine which may extend to one thousand rupees, or with both.
PUNISHMENT & CLASSIFICATION OF OFFENCE | |||
Negligent conduct with respect to fire or combustible matter | Imprisonment may extend to six months or Fine or Both | Cognizable | Bailable |
Triable By: Any Magistrate | Offence is NOT listed under Compoundable Offences |